Home » Chaibasa Crime News : तांतनगर में देवर ने की भाभी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में

Chaibasa Crime News : तांतनगर में देवर ने की भाभी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में

Jharkhand Hindi News : पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है

by Rajeshwar Pandey
chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र के कासिया गांव में रविवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां 65 वर्षीय महिला पार्वती भूमिज की उसके देवर दुलाई भूमिज ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।

हत्या के मामले में सजा काट चुका है आरोपी

जानकारी के अनुसार रविवार रात दुलाई भूमिज ने अपनी भाभी पार्वती भूमिज पर हमला किया। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर नाराज होकर दुलाई ने गुस्से में यह कदम उठाया। घटना के समय पार्वती सो रही थी। मौके पर ही पार्वती की मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपी दुलाई भूमिज पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद अदालत ने उसे 13 साल की सजा सुनाई थी। दुलाई 2024 में जेल से रिहा होकर घर लौटा था।

जेल से छूटने के बाद ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति

परिजनों के मुताबिक जेल से छूटने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही तांतनगर थाना पुलिस रविवार देर शाम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी दुलाई भूमिज को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दुलाई की मानसिक स्थिति जेल से लौटने के बाद से असामान्य थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Read Also- Saranda Railway News : लोडिंग साइडिंग के बीच रेलवे करा रहा निर्माण, सारंडा के ग्रामीणों में जगी राहत की आस

Related Articles

Leave a Comment