Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य गोलमुरी निवासी शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जुगसलाई थाना कांड के तहत की गई है।वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को 5 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघीडीह जेल में बंद अपराधी मनिष सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने, अवैध वसूली करने और किसी की हत्या की योजना बना रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलमूरी थाना क्षेत्र के न्यू डीएस फ्लैट निवासी 35 वर्षीय शेंकी गोहील को गिरफ्तार कर लिया।मनीष गिरोह का है सदस्य पूछताछ के दौरान शेंकी गोहील ने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गैंग के आपराधिक कार्यों में सहयोग करता है।
साथ ही वह अपराध से अर्जित पैसों का हिसाब-किताब भी रखता था। उसने यह भी बताया कि हत्या की साजिश से जुड़ी बातचीत चल रही थी, लेकिन पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही गैंग सरगना मनीष सिंह समेत दीपक सिंह और रौशन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ये सामान हुआ जब्त पुलिस ने शेंकी गोहील के पास से तीन मोबाइल फोन, दो एकरारनामा, एक महिंद्रा थार गाड़ी और 15 हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक चेक बरामद किए हैं।शेंकी गोहील पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, साजिश और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं।

