Home » Jamshedpur Crime : परसुडीह में दो पक्षों के बीच पथराव, भूमि विवाद में मानगो में पिता पर हमला

Jamshedpur Crime : परसुडीह में दो पक्षों के बीच पथराव, भूमि विवाद में मानगो में पिता पर हमला

जमशेदपुर में बुधवार को मारपीट की दो घटनाएं हुई हैं। परसूडीह में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर पथराव और तोड़ -फोड़ की गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur stone pelting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में बुधवार को मारपीट की दो घटनाएं हुई हैं। परसूडीह में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर पथराव और तोड़ -फोड़ की गई है। जबकि मानगो में संपत्ति विवाद में बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने वृद्ध पिता पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इस मामले में भी केस दर्ज हुआ है।

पथराव में टूट गए कई घरों की खिड़कियों के शीशे

परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद तनाव हो गया। इलाके में दहशत फैल गई। पहले पक्ष के प्रवीण ने बताया कि समीर और उसके साथी उसके घर में घुस गए और तोड़फोड़ की। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष में समीर ने आरोप लगाया कि नरगिस परवीन और उनके परिवार के लोगों की तरफ से विवाद की शुरुआत की गई थी। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। इसमें एक घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। कई अन्य घरों की खिड़कियां और सामान भी टूट गए। दोनों तरफ से परसुडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता को बचाने आई बेटी पर भी हमला

दूसरी घटना मानगो की है। यहां सदरुल आलम पर जमीन विवाद में हमला हुआ है। उन्होंने इस मामले में अपने तीनों बेटों रुस्तम आलम, सलीमुद्दीन‌ और अमजद अली के अलावा बहू शाहीन फातमा और दो पोतों फैजल हुसैन और इस्लाम आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने सदरुल आलम की बेरहमी से पिटाई की और जब सदरुल आलम के बचाव में उनकी बेटी सैयदा खातून पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सदरुल आलम ने पहले ही बेटों को रहने के लिए घर और दुकान दे दी है और वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगे हैं। बताते हैं कि बाद में शेख अमजद अली और उनकी पत्नी सदरुल आलम के साथ रहने लगे और फिर उनका उत्पीड़न भी करने लगे। जब सदरुल ने उन्हें घर से जाने को कहा तो वहां परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए और मारपीट की गई। सदरुल का इलाज टीएमएच में हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment