Ranchi: रांची में शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए बुधवार को दो अहम योजनाओं की शुरुआत की गई। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो और रांची के विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से इन परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। पहली योजना के तहत वार्ड संख्या 46 के कृष्णापुरी रोड नंबर 5 बी में पीसीसी पथ और नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।
वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत मेडीलैब मेडिकल से खिजुरिया तालाब तक पीसीसी सड़क, आरसीसी नाली और आरसीसी स्लैब का निर्माण कराया जाएगा।इस मौके पर महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि ये योजनाएं शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था भी मजबूत होगी।कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड 46 की पार्षद आरती कुमारी समेत कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

