Home » West Singhbhum : झींकपानी में युवती से गैंगरेप, आरोपियों की धमकी से 12 दिन रही चुप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज

West Singhbhum : झींकपानी में युवती से गैंगरेप, आरोपियों की धमकी से 12 दिन रही चुप; तीन के खिलाफ FIR दर्ज

West Singhbhum : बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जब पूछताछ की तो पीड़िता ने सारी बात बताई। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज किया गया।

by Rajeshwar Pandey
Jhinkpani Gangrape Case Police Investigation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके ही गांव के तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करीब 10-12 दिन पुरानी बताई जा रही है। आरोपियों की धमकी के कारण पीड़िता अब तक चुप थी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जब पूछताछ की तो पीड़िता ने सारी बात बताई। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज किया गया।

घर में अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना उस दिन सुबह की है जब वह घर में अकेली झाड़ू लगा रही थी। घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस आए और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पूरा परिवार को जान से मारने की धमकी

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर के कारण युवती ने अपने माता-पिता को भी कुछ नहीं बताया।

तबीयत बिगड़ने पर खुला राज

घटना के एक सप्ताह बाद सदमे और शारीरिक प्रताड़ना से पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन ग्राम मुंडा के पास पहुंचे। ग्राम मुंडा और ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार को झींकपानी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई गई।

पुलिस कर रही छापेमारी

झींकपानी थाना पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

Read Also: West Singhbhum : सारंडा में IED ब्लास्ट में घायल हाथी का तीसरे दिन भी इलाज जारी, दिए गए एंटी बॉयोटिक इंजेक्शन

Related Articles

Leave a Comment