Home » RANCHI NEWS: एसडीओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, एडीएम लॉ एंड आर्डर ने जेपीएससी परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

RANCHI NEWS: एसडीओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, एडीएम लॉ एंड आर्डर ने जेपीएससी परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा

डीसी रांची के निर्देश पर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ हॉस्पिटल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं जेपीएससी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए।

by Vivek Sharma
SDM INSPECTION
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: डीसी रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर गुरुवार को एसडीओ ने अधिकारियों के साथ हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर जेपीएससी की परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम लॉ एंड आर्डर ने उच्च स्तरीय बैठक की। संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का देखा हाल

एसडीओ कुमार रजत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं और शिफ्ट वाइज चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थित रहकर जिम्मेदारी निभाएं ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित व बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा दवाइयों की उपलब्धता, अस्पताल परिसर की सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी हेल्थ सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया और एजेंसी को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

15 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दूसरी ओर झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। परीक्षा 10 मई 2026 को रांची जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। बैठक की एडीएम लॉ एंड आर्डर राजेश्वर नाथ आलोक और एसडीओ कुमार रजत ने की। बैठक में जोनल दंडाधिकारी और परीक्षा नियंत्रण से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और नकल रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की तैनाती और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा हुई। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल अनुमत सामग्री लेकर आएं और परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचें।

READ ALSO : http://RANCHI NEWS: रातू में मारपीट और राइफल छिनतई मामले का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment