Jamshedpur : व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा 11 मई 2026 (सोमवार) को ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जेएनएसी (जेएनएसी) के सहयोग से बिष्टुपुर स्थित कमानी सेंटर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस कैंप में व्यापारी नया ट्रेड लाइसेंस बनवा सकेंगे और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी करा सकेंगे। चैंबर की ओर से व्यापारियों से अपील की गई है कि वे अपनी दुकान से संबंधित जरूरी दस्तावेज, किरायानामा (यदि दुकान किराये की हो) और आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और सरकारी प्रक्रियाओं को आसान बनाना चैंबर की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि इस कैंप से खासकर छोटे और मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि व्यापारिक व्यवस्था में पारदर्शिता और वैधानिक प्रक्रिया बेहद जरूरी है। ऐसे शिविर व्यापारियों को जागरूक करने के साथ जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने में मददगार साबित होंगे।
उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि चैंबर व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। समय पर ट्रेड लाइसेंस बनने और नवीनीकरण होने से व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भारत मकानी ने बताया कि कैंप में अनुभवी प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जो आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी व्यापारियों को उपलब्ध कराएंगे।चैंबर पदाधिकारियों राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बकरेवाल, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया और अनिल रिंगसिया ने शहर एवं आसपास के व्यापारियों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

