Dhanbad: धनबाद जिले के धनसर थाना क्षेत्र में हत्या की एक घटना हुई है। थाना क्षेत्र के चंद्रमारी ग्राउंड में एक युवक को पत्थर से कूच कर मार डाला गया। मंगलवार की सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धोवाटांड़ का रहने वाला था मृतक
यह शव धोवाटांड़ इलाके के बैंक मोड़ के रहने वाले जितेश रवानी का है। उसकी उम्र 21 वर्ष बढ़ाई जा रही है। घटना क्यों अंजाम दी गई। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद ही पता चलेगा कि घटना को क्यों अंजाम दिया गया है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में मुखबिरों का जाल फैला दिया गया है। बताया जा रहा है कि शव के पास एक बाइक मिली है। यह बाइक किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है की बाइक के जरिए हत्या की इस घटना का कोई राज फाश हो जाए।
Read Also:

