Home » RANCHI NEWS: झारखंड पेडिकॉन में जुटे देशभर के एक्सपर्ट, बच्चों के स्वास्थ्य पर किया मंथन

RANCHI NEWS: झारखंड पेडिकॉन में जुटे देशभर के एक्सपर्ट, बच्चों के स्वास्थ्य पर किया मंथन

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) रांची शाखा की ओर से ओरमांझी स्थित विनायक इको रिसोर्ट में तीन दिवसीय 24वां झारखंड पेडिकॉन रविवार को संपन्न हो गया। देशभर के 300 से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान बाल स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिकतम चिकित्सा तकनीकों, उपचार विधियों एवं शोध कार्यों पर अपने अनुभव साझा किए। रांची की प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता कत्यायनी को शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि झारखंड बाल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। डॉ. रजत मालोत ने बच्चों के हड्डी संबंधी रोगों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। वहीं डॉ. प्रशांत साबोत ने राज्य के बेहतर होते स्वास्थ्य ढांचे की सराहना की। सम्मेलन में डॉ. बसंत कल्तकर, डॉ. नीलम मोहन, डॉ. शिवराज सिंह, डॉ. विकास राज सहित कई विशेषज्ञों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में IAP अध्यक्ष डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. राजीव मिश्रा और सेक्रेटरी डॉ. राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Related Articles