
चक्रधरपुर : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया, जिसमें चक्रधरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं।
विज्ञान संकाय में मधुसूदन पब्लिक स्कूल के छात्र राज महतो ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चक्रधरपुर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आर्ट्स संकाय में इसी विद्यालय के राजा प्रधान ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कॉमर्स संकाय में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र आदित्य अनुराग ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर चक्रधरपुर टॉपर बनने में सफलता प्राप्त की। इस वर्ष के परिणाम में मधुसूदन पब्लिक स्कूल ने साइंस और आर्ट्स दोनों संकायों में टॉपर देकर शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के बेहतर रिजल्ट से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों में भी खुशी का माहौल है।
विद्यालय के चेयरमैन बलराज हिंदवार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमारे छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
एमपीएस साइंस के टॉप टेन
- राज महतो – 98.6%
- नीलम कुमारी – 96.2%
- धार्या जे. संघवी – 94.8%
- आयुष राज – 94.4%
- प्रखर मौली – 94%
- पूजा कुमारी – 93.6%
- पूनम कुमारी – 92.2%
- दिव्यांका प्रधान – 92%
- सोमदीप भांजा – 92%
- राज शंकर – 91.2%
- ऋद्धि गुप्ता – 90.4%
एमपीएस आर्ट्स टॉप टेन
- राजा प्रधान – 96.4%
- प्रेरणा प्रधान – 96.2%
- आशिका कुमारी – 93.8%
- आदित्य महतो – 91%
- दिव्या बिरुली – 90.6%
- शांभवी परेया – 89.4%
- संप्रिता सोय – 88.4%
- प्रिया महतो – 87.2%
- प्रीति बानरा – 85.6%
- लावण्या गुप्ता – 85.4%
Read Also: CBSE : 12वीं में जमशेदपुर के 92.3 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास, 1.1 फीसद गिरा रिजल्ट

