Home » Koderma Crime: बच्चा चिल्लाता हुआ घर से बाहर भागा; उसे लेकर अंदर घुसे तो नजारा देख सन्न रह गए लोग

Koderma Crime: बच्चा चिल्लाता हुआ घर से बाहर भागा; उसे लेकर अंदर घुसे तो नजारा देख सन्न रह गए लोग

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : मां की हालत देख बच्चा चिल्लाता हुआ घर से बाहर निकल गया। लोगों ने पूछा तो वह उन्हें लेकर पहुंचा। वहां का दृश्य देख लोग सन्न रह गए। महिला की गर्न से खून निकल रहा था। किसी ने धारदार हथियार से प्रहार किया था। लोग आनन-फानन में अस्पताल ले गए । लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

महिला की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के मिटको कॉलोनी का है। गुरुवार को महिला की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नेहा राज (30) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पड़ोसी उमेश पंडित ने बताया कि नेहा का पुत्र स्कूल गया था। दोपहर में जब वह घर लौटा और वैन से उतरकर सीधे कमरे में प्रवेश किया। मां की हालत देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और दौड़कर घर से बाहर की ओर भागा। उसकी चीख सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। फिर उसे लेकर कमरे आए। महिला खून से लथपथ थी।

उसके गले से खून निकल रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके पति शंभु राणा को दी। शंभू ने अपने साथियों को इसकी सूचना देकर जल्द से जल्द घर पहुंचने को कहा। सूचना पाकर उमेश पंडित सहित अन्य लोग शम्भू के घर पहुंचे और महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीपीओ ने लोगों से की पूछताछ

इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। लेकिन घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि मृतका नेहा के पति शंभू राणा बिच्छीपहरी के रहने वाले हैं और अब झुमरीतिलैया में घर बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे।

Read Also : Jharkhand News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह; राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई


Related Articles

Leave a Comment