Home » Jamshedpur News : पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय क्षेत्र में लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी से की मुलाकात

Jamshedpur News : पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय क्षेत्र में लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी से की मुलाकात

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड के शिक्षकों और शिक्षिकाओं की जनगणना ड्यूटी को लेकर पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त से मुलाकात कर अहम मांग उठाई है। विधायक ने कहा कि पोटका के कई शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य के लिए जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में लगा दी गई है, जिससे ग्रामीण विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शिक्षकों की ड्यूटी पोटका प्रखंड में ही निर्धारित की जाए।विधायक ने कहा कि पोटका प्रखंड के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी जमशेदपुर क्षेत्र में जनगणना कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। इससे स्कूलों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हो सकती हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में शिक्षकों को दूसरे क्षेत्र में भेजना उचित नहीं होगा।संजीव सरदार ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि यदि स्थानीय शिक्षकों की ड्यूटी स्थानीय स्तर पर ही लगाई जाए तो शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रहेगी और जनगणना कार्य भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। विधायक ने उपायुक्त से मांग की कि पोटका प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की जनगणना ड्यूटी जमशेदपुर से हटाकर पोटका में ही लगाई जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और ग्रामीणों का आक्रोश भी कम हो सके।

Related Articles

Leave a Comment