चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी में पश्चिम सिंहभूम जिला के स्थानीय नेताओं को पदाधिकारी मनोनीत किए जाने के उपरांत प्रदेश सचिव राम सिंह सावैयां, मायाधर बेहरा तथा संयुक्त सचिव नितिमा बारी का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी में जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु को सदस्य, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चांपिया को सदस्य, समन्वय समिति, सुनित शर्मा को महासचिव, चंद्रशेखर दास को सचिव, सौरभ अग्रवाल को संयुक्त सचिव, विवेक विशाल प्रधान को संयुक्त सचिव मनोनीत किए जाने पर उनको भी शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित किया।
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने प्रदेश स्तर पर किए गए संगठनात्मक विस्तार और नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्थानीय नेताओं को प्रदेश कमिटी में जिम्मेदारी सौंपा जाना झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बदलावों से कार्यकर्ताओं में हुआ नई ऊर्जा का संचार
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। प्रदेश स्तर पर किए गए इन बदलावों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नवनियुक्त पदाधिकारी जमीनी स्तर से जुड़े हुए है, जो संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने विश्वास जताया कि शीर्ष नेतृत्व के सतत मार्गदर्शन में प०सिंहभूम जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने प्रदेश नेतृत्व को दी बधाई
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि नई कमिटी में सभी वर्गों, जातियों और समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है, जो संगठन की समावेशी सोच को दर्शाता है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि इससे झारखंड में कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।
समारोह में मौजूद अन्य सदस्य
समारोह में प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, कांग्रेस के क्रमशः विजय तिग्गा, जानवी कुदादा, राखी सालुजा, सुनीता लकड़ा, मंजु बिरुवा, लक्ष्मी बेसरा, शिवकर बोयपाई, समीर सुंडी, सुरसेन टोपनो, मेवालाल होनहागा, आशीष बेहरा, जगदीश सुंडी, महाबीर प्रसाद, सुरज सुंडी, शिव शंकर सावैयां, ठाकुर बानरा, मथुरा चांपिया, प्रधान सिंकु, प्रताप पुरती, सनातन बिरुवा, बोंज बानरा, गोपाल बोदरा, सुशील दास आदि मौजूद थे ।

