
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में शनिवार को तड़के लगभग 4:00 बजे फेमस नेपाली होटल में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और होटल धू-धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग लगने की इस घटना में आग बुझा रहा अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया है।
बताया जा रहा है कि आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक होटल चला था और कर्मियों ने बिना बुझाए भट्ठी छोड़ दी थी, जिससे आग धधकने लगी। होटल मालिक ने बताया कि यहां रखा टेबल, कुर्सी आदि सब जल कर राख हो गया है। बताते हैं कि आग लगने के बाद यहां रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया था। इससे जहां जोरदार धमाका हुआ, वहीं आग और तेज हो गई। आग का दायरा भी बढ़ गया था। गैस सिलेंडर का धमाका सुन कर आसपास के लोग चौंक गए थे।
Read Also- Jharkhand Census 2027 : आज से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, मकानों का सूचीकरण अभियान शुरू

