Home » Jamshedpur Fire: बिरसानगर में एक डंपर में लगी आग, जानें क्या था कारण

Jamshedpur Fire: बिरसानगर में एक डंपर में लगी आग, जानें क्या था कारण

आग लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं हुए।

by Mujtaba Haider Rizvi
dumper fire jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग पुल के पास बहरागोड़ा से जमशेदपुर आ रहे एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगने की यह घटना मंगलवार सुबह की है। बताते हैं कि जैसे ही वाहन चालक दिलीप गोप को आग लगने की भनक लगी।

वह फौरन गाड़ी रोक कर उतर गया। इसके बाद पूरा डंपर धू धू कर जल गया। डंपर के सभी टायर और बॉडी जल गए हैं। आग लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। सभी ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, कामयाब नहीं हुए।

बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में अक्सर वाहनों में आग लग जाती है। जमशेदपुर में पिछले साल कई कारें, बाइक आदि इसी तरह चलते-चलते जल गए थे। इस साल भी यह सिलसिला जारी है।

Read also Chaibasa Naxal Encounter : पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, सर्च अभियान तेज

Related Articles

Leave a Comment