Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, रंगदारी और वर्चस्व कायम करने की थी साजिश

Jamshedpur News : जमशेदपुर में देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, रंगदारी और वर्चस्व कायम करने की थी साजिश

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस अवैध हथियार के जरिए इलाके में रंगदारी वसूलने और अपना दबदबा कायम करने की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
मानगो में एक व्यक्ति पिस्टल के साथ गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सिटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी दी कि मंगलवार को मानगो के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक की गतिविधि की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर ओलिडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार युवक की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2025 में एमजीएम थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस अवैध हथियार के जरिए इलाके में रंगदारी वसूलने और अपना दबदबा कायम करने की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

Read also Jharkhand SIR : SIR पर JMM का चुनाव आयोग को संदेश, कहा- झारखंड का राजनीतिक मिजाज अलग

Related Articles

Leave a Comment