Home » Chaibasa News : हाटगम्हरिया में स्कूटी दुर्घटना, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Chaibasa News : हाटगम्हरिया में स्कूटी दुर्घटना, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर हाटगम्हरिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 29 वर्षीय लुकना बिरूवा के रूप में हुई है। वह हाटगम्हरिया के बीचाबुरु गांव का रहने वाला था।

संतुलन बिगड़ने से स्कूटी समेत तीनों के गिरने से हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम तीनों एक ही स्कूटी पर सवार होकर हाटगम्हरिया बाजार से अपने गांव बीचाबुरु लौट रहे थे। रास्ते में बरडीहा गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी समेत तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में 29 वर्षीय लुकना बिरूवा के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हाटगम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर हाटगम्हरिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों के सिर और शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा

बुधवार सुबह हाटगम्हरिया पुलिस मृतक लुकना बिरूवा का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा ले आई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि बाजार से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

तेज रफ्तार और एक स्कूटी पर तीन लोगों का सवार होना हादसे की वजह

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और एक स्कूटी पर तीन लोगों का सवार होना हादसे की वजह लग रही है। किसी अन्य वाहन की टक्कर की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और एक दोपहिया पर दो से अधिक सवारी न बैठाने की अपील की है।

Read Also- Jamshedpur News: जुगसलाई में रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

Related Articles

Leave a Comment