Home » Chaibasa Hindi News : मनोहरपुर में टीवी सेटअप बॉक्स में उतरा करंट, साढ़े चार साल के बच्चे की चली गई जान

Chaibasa Hindi News : मनोहरपुर में टीवी सेटअप बॉक्स में उतरा करंट, साढ़े चार साल के बच्चे की चली गई जान

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

by Rajeshwar Pandey
body young man found closed mine Palamu Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाढ़े चार वर्ष के इस बच्चे को क्या पता था कि अगले ही पल क्या होनेवाला है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमारबेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह घर में टीवी देख रहे साढ़े चार वर्षीय मासूम प्रज्ञान महतो की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह प्रज्ञान महतो घर में टीवी देख रहा था। इसी दौरान टीवी के सेट टॉप बॉक्स में अचानक करंट उतर आया।

सेट टॉप बाक्स छूते ही निकली चीख

टीवी में प्रॉब्लम आ रही थी। इस लिए बच्चे ने सेट टॉप बॉक्स पकड़ कर हिलाना चाहा। करंट का झटका लगने से बच्चे के मुंह से चीख निकल गई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उसे तुरंत वहां से हटाया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन बच्चे को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रज्ञान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि करंट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घर में मचा कोहराम

मासूम की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रज्ञान बहुत ही हंसमुख और चंचल स्वभाव का था। इधर घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का लग रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

अर्थिंग व वायरिंग की जांच कराने की लोगों ने की मांग

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से घरों में अर्थिंग और वायरिंग की जांच कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में बिजली उपकरणों को सावधानी से इस्तेमाल करें और बच्चों को उनसे दूर रखें।

Read Also- Subarnarekha River : अर्जुन के बाण की जलधारा से निकली नागवंशीय 21 शिवलिंगों वाली स्वर्णरेखा

Related Articles

Leave a Comment