Home » Chakradharpur News : बकरीद को लेकर चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने की अपील

Chakradharpur News : बकरीद को लेकर चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने की अपील

Chakradharpur News : प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें: सीओ

by Rajeshwar Pandey
Peace Committee Meeting Held at Chakradharpur Police Station Ahead of Bakrid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने की।बैठक में अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, अंचल निरीक्षक विनोद कुमार, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें: सीओ

अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पर्व है। उन्होंने लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं देने को कहा। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की सलाह दी। सीओ ने बताया कि प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर रख रहा है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अवशेषों का वैज्ञानिक निस्तारण करें: थाना प्रभारी

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कुर्बानी के बाद अवशेषों का वैज्ञानिक और स्वच्छ तरीके से निस्तारण करने की अपील की। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने भरोसा जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रशासन और जनता के सहयोग से बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में वार्ड पार्षद संजय पासवान, प्रदीप दास, सुनीती बाग, राजेश्वरी मुखी, मंजू मिंज, सीताराम तैयसुम, शेखावत हुसैन, अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष हाजी इकराम हुसैन, अनवर खान, डॉ. नागेश्वर प्रधान, परेश मंडल, कुमार विवेक, मो. अशरफ, सोमनाथ रजक, राजेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।

Read Also: TB Free India Campaign : चाईबासा में 100 मरीजों को मिला पोषण युक्त फूड बास्केट, उपायुक्त ने गोद लिए 51 मरीज

Related Articles

Leave a Comment