Home » Cyber Fraud : पलामू डीसी के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

Cyber Fraud : पलामू डीसी के नाम से बनाया फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : इंस्टाग्राम पर साइबर अपराधी सक्रिय हैं। पलामू उपायुक्त के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट (IAS Dilip Pratap singh Shekhawat) बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इसे देखते हुए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

साइबर अपराधियों ने लोगों को फांसने के लिए फिर नई तरकीब निकाली है। इस बार पलामू के उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोगों को गुमराह कर उनसे पैसे मांगने का मामला सामने आया है।

पदाधिकारियों को भी भेजे जा रहे संदेश

इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से न सिर्फ आम लोगों बल्कि कुछ पदाधिकारियों को भी इंस्टाग्राम पर संदेश भेजे जा रहे हैं। उसके पूर्व भी कई जिलों में फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जाने का मामला प्रकाश में आ चुका है। इस बार इंस्टाग्राम पर संदेश भेजे जा रहे हैं।

जिला प्रशासन, पलामू ने सभी नागरिकों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध वाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम संदेश पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय से अवश्य कर लें।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पलामू से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

Read Also: Ebola Virus : इबोला को लेकर अलर्ट मोड में इंडिया, एयरपोर्ट पर फिर लागू हुए कोविड जैसे नियम

Related Articles

Leave a Comment