Home » गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप : 48 घंटे से पानी नहीं मिलने पर 21 पंचायतों के 22 हजार परिवार परेशान, होगा विरोध

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप : 48 घंटे से पानी नहीं मिलने पर 21 पंचायतों के 22 हजार परिवार परेशान, होगा विरोध

इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर जलापूर्ति का प्लांट ठप हो गया है। इसके तहत पिछले 48 घंटे से जलापूर्ति पूरी तरह ठप होने से क्षेत्र की 21 पंचायतों के करीब 22 हजार परिवार गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी आदेश और व्यवस्थाएं सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।गौरतलब है कि जलापूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण बिजली आपूर्ति ठप होना बताया जा रहा है। बिजली नहीं रहने से पंपिंग सिस्टम बंद पड़ा है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई है। लोगों ने प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

वहीं, बढ़ती समस्या और जनाक्रोश को देखते हुए गोविंदपुर पानी टंकी परिसर में लोगों से एकत्र होने और अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति और जलापूर्ति व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कर राहत दी जाए, ताकि हजारों परिवारों को इस संकट से बाहर निकाला जा सके।

Related Articles

Leave a Comment