Home » RANCHI NEWS : साइबर ठग गिरोह का खुलासा, वीआईपी इलाके के फ्लैट से 4 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी धराया

RANCHI NEWS : साइबर ठग गिरोह का खुलासा, वीआईपी इलाके के फ्लैट से 4 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी धराया

तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 बैंक पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 3 आधार कार्ड बरामद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची पुलिस ने साइबर अपराध के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। यह गिरोह शहर के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक के पास स्थित अपार्टमेंट में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर फ्लैट में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खोलकर साइबर ठगी करते थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 बैंक पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 8 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 3 आधार कार्ड बरामद किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फ्लैट किसी निखिल भैया का है, जिसने उन्हें यहां बुलाकर साइबर अपराध की ट्रेनिंग दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी काजल कुमार मंडल, रामगढ़ निवासी आनंद कुमार और शाकिब अंसारी के साथ बोकारो निवासी बिक्की कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मामले में गोंदा थाना कांड संख्या 68/26 दर्ज कर लिया है। अब पुलिस गिरोह के सरगना निखिल की तलाश में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी खातों के जरिए कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया।

READ ALSO: Ranchi Crime : डीएसपी के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई यौन शोषण की प्राथमिकी, शादी का झांसा देकर बढ़ाई थी नजदीकियां

Related Articles

Leave a Comment