Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

बताया जा रहा है कि अप्पू प्रमाणिक पिछले कई महीनों से पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था।

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर शहर के साकची स्थित अशोका होटल में कार्यरत एक रसोइये की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपाड़ा निवासी 36 वर्षीय अप्पू प्रमाणिक के रूप में हुई है।

वह पिछले कुछ समय से होटल में बतौर कुक कार्यरत था।गौरतलब है कि शनिवार सुबह होटल के कर्मचारियों ने अप्पू प्रमाणिक को होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना होटल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि अप्पू प्रमाणिक पिछले कई महीनों से पीलिया (जॉन्डिस) की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद होटल कर्मचारियों और मृतक के परिचितों में शोक का माहौल है।

Related Articles