Home » JoSAA काउंसलिंग 2026 का विस्तृत शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू

JoSAA काउंसलिंग 2026 का विस्तृत शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग शुरू

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों—IIT, NIT, IIIT और GFTI में दाखिले के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) 2026 का पूरा शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 1 जून 2026 को जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) का परिणाम घोषित होने के बाद अब काउंसलिंग के लिए मंगलवार शाम 5 बजे रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रारंभ हो गई है।। इस बार कुल 5 चरणों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए पांचवां चरण अंतिम होगा, जबकि एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए इसके बाद सीएसएबी विशेष राउंड आयोजित किए जाएंगे।

इस वर्ष कुल पांच राउंड में सीटों का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण का परिणाम 13 जून को घोषित होगा, जिसके बाद 26 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग और शुल्क जमा करना होगा। दूसरा राउंड 30 जून, तीसरा 6 जुलाई, चौथा 10 जुलाई और अंतिम पांचवां राउंड 16 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा। आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया पांचवें राउंड के साथ 21 जुलाई तक पूरी हो जाएगी। वहीं एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए 16 से 20 जुलाई तक सीट विड्रॉल का विकल्प रहेगा और 22 से 24 जुलाई के बीच आंशिक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

प्रथम चरण:
सीट आवंटन परिणाम: 13 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस, डॉक्यूमेंट अपलोड और क्वेरी): 13 जून से 26 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 26 जून 2026
सवालों के जवाब देने का अंतिम दिन: 29 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

द्वितीय चरण:
सीट आवंटन परिणाम: 30 जून 2026 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस भुगतान: 30 जून से 3 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीट से नाम वापस लेना / एग्जिट: 1 जुलाई (सुबह 10:00 बजे) से 3 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

तृतीय चरण :
सीट आवंटन परिणाम: 6 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस भुगतान: 6 जुलाई से 8 July 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीट से नाम वापस लेना: 7 जुलाई से 8 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

चतुर्थ चरण:
सीट आवंटन परिणाम: 10 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस भुगतान: 10 जुलाई से 13 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
IITs के लिए विड्रॉल (नाम वापस लेने) का अंतिम मौका: 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)।

पांचवां और अंतिम चरण:
सीट आवंटन परिणाम: 16 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग (IITs के लिए अंतिम): 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आईआईटी सीटों के आवंटन की प्रक्रिया समाप्त: 21 जुलाई 2026 को आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment