Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक (2022-26) के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी किया। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि इस बार परिणाम बेहद खराब रहा है। इसमें करीब 47 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स फेल (प्रमाेटेड) हुए हैं। कई काॅलेजाें में अलग-अलग विषयाें में फेल स्टूडेंट्स की संख्या 50 प्रतिशत से भी अधिक है। ताे कुछ विषयाें में 100 प्रतिशत बच्चे फेल हाे गए हैं। यह पिछले पांच साल का सबसे खराब रिजल्ट है।
इस परीक्षा में करीब 25 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। यूजी छठवें सेमेस्टर के रिजल्ट को विषयवार देखें ताे सबसे खराब उन विषयों का रहा, जिनमें स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है। अधिकतर काॅलेजाें में हिंदी में 55 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स फेल हुए हैं। एबीएम कॉलेज में 60 प्रतिशत से अधिक बच्चे हिंदी में फेल हुए हैं। टाटा कॉलेज (चाईबासा) में 65 प्रतिशत, एलबीएसएम कॉलेज में 52 प्रतिशत और केएस कॉलेज (सरायकेला) में 75 प्रतिशत स्टूडेंट्स हिंदी में फेल हुए हैं। इसी प्रकार इतिहास में भी फेल हाेने वाले विद्यार्थियाें की संख्या कई काॅलेजाें में 50 प्रतशत से अधिक है। वहीं, इस खराब रिजल्ट का असर यह होगा की ये छात्र अब पीजी में दाखिला नहीं ले पाएंगे।
इन संस्थानों के कई विषयों में 100 फीसदी स्टूडेंट्स फेल
कॉलेज: विषय: फेल स्टूडेंट्स
1- करीम सिटी काॅलेज: साइकाॅलजी व बाॅटनी, 100 प्रतिशत
2- बहरागाेड़ा: फिलाॅस्फी, केमेस्ट्री व फिजिक्स, 100 प्रतिशत
3- घाटशिला काॅलेज: कमेस्ट्री, 100 प्रतिशत
4- ग्रेजुएट काॅलेज: एंथ्राेपाॅलाेजी व फिलाॅस्फी, 100 प्रतिशत
5- काेअाॅपरेटिव काॅलेज: साइकाेलाॅजी, स्टेटिक्स, बाॅटनी व जियाेलाॅजी, 100 प्रतिशत
6- जेएलएन काॅलेज: केमेस्ट्री, 100 प्रतिशत
7- केएस काॅलेज खरसावां: जियाेग्राफी व बाॅटनी, 100 प्रतिशत
8- एलबीएसएम काॅलेज: बाॅटनी, 100 प्रतिशत
9- महिला काॅलेज चाईबासा: मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स व जूलाॅजी,100 प्रतिशत
10- टाटा काॅलेज चाईबासा: अाेडिया व साइकाेलाॅजी, 100 प्रतिशत
1 साल की देरी से जारी हुआ परिणाम
1 साल की देरी से जारी हुअा रिजल्ट स्नातक छठवें सेमेस्टर के परीक्षा परणाम की बात करें ताे यह एक साल की देरी से जारी हुअा है। अगर सत्र समय पर संचालित हाेता ताे इस परीक्षा का परिणाम इसी समय -2025 में जारी हाे जाना चाहिए था। लेकिन यह 2026 में जारी हुअा है। विवि की लापरवाही की वजह से छात्राें का पूरा एक साल बर्बाद हाे गया है। छात्राें की मानें ताे अगर समय पर परीक्षा ली गई हाेती अाैर परिणाम जारी हाेता ताे अभी तक हम पीजी दूसरे सेमेस्टर में हाेते। वहीं, विवि का कहना है कि विद्यार्थियाें ने जिस प्रकार प्रश्नाें का अांसर किया उसी प्रकार उन्हें नंबर मिले हैं।
जल्द शुरू होगी पीजी एडमिशन की प्रक्रिया
पीजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू स्नातक छठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी हाेने के साथ ही अब पीजी सत्र 2025-27 में नामांकन की तैयारी काेल्हान विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी है। विवि की मानें ताे अगले एक से दाे दिनाें मे इसकी तिथि तय कर दी जाएगी। मालूम हाे कि पीजी सत्र 2025-27 में एडमिशन की प्रक्रिया पिछले वर्ष ही पूरी हाे जानी चाहिए थी। लेकिन स्नातक छठवें सेमेस्टर के रिजल्ट में देरी की वजह से पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हाे पा रहा था।

