Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला, कार को बचाने के प्रयास में फ्लाईऐश लदा डंपर डिवाइडर पर चढ़ा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला, कार को बचाने के प्रयास में फ्लाईऐश लदा डंपर डिवाइडर पर चढ़ा

वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर पहले टावर पोल से जा टकराया, फिर डिवाइडर पर चढ़ गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के पास मंगलवार को देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फ्लाईऐश लेकर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया।

दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आई एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया। वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर पहले टावर पोल से जा टकराया, फिर डिवाइडर पर चढ़ गया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने कार को बचाने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read also-Jamshedpur Murder : सोनारी में दारू के नशे में झगड़े के बाद युवक ने बड़े भाई की रॉड मार कर की हत्या

Related Articles

Leave a Comment