Home » Koderma News : लेट-लतीफ कर्मियों पर चला डंडा, नगर परिषद के गेट पर जड़ा ताला

Koderma News : लेट-लतीफ कर्मियों पर चला डंडा, नगर परिषद के गेट पर जड़ा ताला

Jharkhand Hindi News : समय की अनदेखी पड़ी भारी, देर से पहुंचे कर्मियों को कार्यालय के बाहर ही बिताना पड़ा दिन

by Mujtaba Haider Rizvi
Koderma News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : झुमरीतिलैया नगर परिषद में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने देर से कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही खड़े रह गए और उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि पिछले दो महीनों से लगातार कर्मचारियों और अधिकारियों के देर से कार्यालय आने की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में कई बार मौखिक और लिखित निर्देश जारी किए गए, लेकिन कार्य संस्कृति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अनुशासन स्थापित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कर्मचारी निर्धारित समय के बाद पहुंचे हैं, उन्हें आज कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें अवकाश लेना होगा। अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा था। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जिससे नगर परिषद की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी।

अध्यक्ष की इस सख्त कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। वहीं, आम लोगों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई आवश्यक है।

Read Also- Koderma News : प्रसव के लिए ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही थी महिला, रास्ते में ही जुड़वा बच्चों का जन्म, ANM ने दिखाई सूझबूझ

Related Articles

Leave a Comment