Home » Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में युवक की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में युवक की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

मौत का कारण जानने को पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, कई एंगल से जांच शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
सीतारामडेरा में बाथरूम में मिला युवक का शव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके में एक युवक की संदिग्ध मौत हुई है। युवक का शव रविवार की सुबह उसके बाथरूम में पड़ा मिला। युवक का नाम राजू लकड़ा है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था और आर्थिक तंगी के चलते तनाव में रहता था।

शनिवार की रात वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक नहीं निकला तो लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। देखा गया कि बाथरूम में उसका शव पड़ा हुआ है। युवक की मौत पर परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read also Hemant Soren News : बड़गाई जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Related Articles

Leave a Comment