Home » Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अधिसूचना जारी, झारखंड की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अधिसूचना जारी, झारखंड की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में

Jharkhand Hindi News : प्रणव झा, बैजनाथ राम के साथ परिमल नाथवाणी भी चुनावी मुकाबले में

by Nikhil Kumar
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव के उम्मीदवारों की अधिसूचना 12 जून को जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार दोनों सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आवश्यकता पड़ने पर 18 जून 2026 को झारखंड विधानसभा में मतदान कराया जाएगा।

जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रणव झा इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि बैजनाथ राम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी हैं। वहीं परिमल नाथवाणी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त है।
गौरतलब है कि 8 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। स्क्रूटनी के दौरान प्रणव झा और बैजनाथ राम का नामांकन पहले ही वैध पाया गया था। वहीं परिमल नाथवाणी के नामांकन को लेकर कुछ तकनीकी आपत्तियां उठी थीं, कांग्रेस की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सुनवाई हुई और बाद में उनके नामांकन पत्र को भी वैध घोषित कर दिया गया था। अब निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद तीनों प्रत्याशी आधिकारिक रूप से चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं।

विधानसभा के निर्वाचित सदस्य करेंगे मतदान

राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए झारखंड विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार यदि उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं होते हैं तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवारों के मैदान में रहने से राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब सभी की नजरें 18 जून को होने वाली संभावित मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा समर्थित खेमों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन सुनिश्चित करने के लिए विधायकों से लगातार संपर्क साध रहे हैं। दूरभाष पर बातचीत और विभिन्न स्तरों की बैठकों का दौर भी लगातार जारी है।

Read Also- East Singhbhum News : चाकुलिया में हाथी ने बुजुर्ग को सूंढ से उठाकर पटका, गंभीर हालत में झाड़ग्राम रेफर 

Related Articles

Leave a Comment