Home » Jamshedpur News : टाटा कमिंस में 20 प्रतिशत बोनस, अधिकतम मिलेगा 1.44 लाख और औसत 1.18 लाख

Jamshedpur News : टाटा कमिंस में 20 प्रतिशत बोनस, अधिकतम मिलेगा 1.44 लाख और औसत 1.18 लाख

अगले वर्ष 1,89,985 इंजन उत्पादन और इंजन की गुणवत्ता में 550 PPM तक का लक्ष्य

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के लिए इस वर्ष 20 प्रतिशत बोनस समझौते पर सहमति बनी है। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1,44,193, औसतन 1,18,078 तथा न्यूनतम 79,334 बोनस राशि मिलेगी। चार वर्ष के लिए पुराने मैट्रिक्स को ही दोहराने पर भी सहमति बनी है। इसी माह कर्मचारियों के बैंक खाते में पैसा चला जाएगा।

बोनस समझौते में प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बनी। यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री अविनाश अनुपम, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिन्हा, संयुक्त महामंत्री शंभू शरण, कोषाध्यक्ष कमलेश, सहायक सचिव अंजय एवं नितेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप साहू एवं रतन प्रमाणिक समेत पूरी टीम की भूमिका रही।
वहीं प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड अजीतेश मूंगा, एचआर हेड दिपेश चौलिया, आईआर हेड विक्रम सिंह, मटेरियल हेड शंतनु भट्टाचार्य, असेंबली हेड अमित भारती, फाइनेंस विभाग तथा प्लांट के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हुआ।

पिछले वर्ष के मुकाबले बोनस पर नज़र

टाटा कमिंस जमशेदपुर में 2025 के बोनस की बात करें तो पिछले साल के प्रमुख आंकड़े ये थे :
बोनस : 20 प्रतिशत
अधिकतम बोनस : 1,41,537
न्यूनतम बोनस: 74,968
औसत बोनस: 1,17,081
कुल कर्मचारी: 773
कुल बोनस राशि : करीब 9.03 करोड़
2024 में भी 20 प्रतिशत बोनस था। 2023 में यह 19.5 प्रतिशत रहा था। इस बार भी अधिकतम बोनस 1,44,193, औसत 1,18,078 और न्यूनतम 79,334 निर्धारित किया गया है। चार वर्ष के लिए पुराने बोनस मैट्रिक्स को दोहराने का निर्णय भी समझौते का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उत्पादन और गुणवत्ता पर भी रहेगा जोर

आगामी वर्ष के लिए प्लांट ने उत्पादन और गुणवत्ता से जुड़े लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं। वार्षिक ऑपरेटिंग प्लान (AOP) के तहत अगले वर्ष 1,89,985 इंजन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। वहीं लाभ का लक्ष्य 883 निर्धारित किया गया है। इंजन की गुणवत्ता के लिए BIS (Before In Service) में अधिकतम 550 PPM का लक्ष्य रखा गया है।

BIS के तहत इंजन के निर्माण के बाद बाजार में भेजे जाने से पहले उसमें पाई जाने वाली गड़बड़ियों का आंकलन PPM (Parts Per Million) के आधार पर किया जाता है। इस तरह उत्पादन बढ़ाने के साथ इंजन की गुणवत्ता और दोषों को न्यूनतम स्तर पर रखने पर भी प्रबंधन का जोर रहेगा।
बोनस समझौते के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में हुए समझौते को महत्वपूर्ण बताया। समझौते से प्लांट के कर्मचारियों में संतोष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Comment