
पूर्वी सिंहभूम: धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अयोध्या-काशी-बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने शानदार मौका लेकर आया है। रेलवे देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए “अयोध्या काशी पुण्य यात्रा विद बैद्यनाथ धाम” नामक एक खास ट्रेन चलाने जा रहा है। यह स्पेशल ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ तेलंगाना के सिकंदराबाद से चलेगी और इसमें सफर करने वाले यात्री अयोध्या, वाराणसी (काशी) और देवघर (बैद्यनाथ धाम) जैसे बड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। रेलवे के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन 4 जुलाई 2026 को सिकंदराबाद से अपनी यात्रा की शुरुआत करेगी। अगले ही दिन, यानी 5 जुलाई को यह झारखंड के रास्ते गुजरेगी। यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए इस ट्रेन में 14 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं।
जानिए ट्रेन का टाइम टेबल
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन के आने-जाने का समय कुछ इस प्रकार होगा:
5 जुलाई : यह ट्रेन शाम 7:00 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी और 10 मिनट रुककर रवाना हो जाएगी। इसके बाद रात 8:55 बजे राउरकेला आएगी और 9:05 बजे आगे बढ़ जाएगी।
6 जुलाई : देर रात 11:50 बजे ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंचेगी और 5 मिनट बाद आगे के लिए रवाना होगी। इसके ठीक बाद रात 12:10 बजे यह रांची स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे निकल जाएगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मकसद श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान, सुरक्षित और यादगार बनाना है। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से देश में धार्मिक पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही लोगों को बड़े तीर्थ स्थलों तक पहुंचने के लिए एक सीधा और सुलभ साधन भी मिल जाएगा।

