Home » Jharkhand Jobs:झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 326 पदों पर भर्ती,देखें शेड्यूल

Jharkhand Jobs:झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 326 पदों पर भर्ती,देखें शेड्यूल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अलग-अलग विभागों में कुल 326 खाली पदों को भरा जाएगा।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 326 खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए भारत के किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन तारीखों का रखें  खास ध्यान

आवेदन शुरू होने की तारीख : 20 जुलाई 2026
​फॉर्म भरने की आखिरी तारीख : 19 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक)
​फीस, फोटो और साइन अपलोड करने की अंतिम तिथि : 20 अगस्त 2026
​फॉर्म में सुधार (करैक्शन विंडो) : 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक

इन पदों पर होगी बहाली

​इस वैकेंसी के तहत कुल 326 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनका विवरण इस प्रकार है :
​हेल्थ सुपरवाइजर : 137 पद
​मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर : 62 पद
​मत्स्य तकनीकी सहायक : 41 पद
​कीट संग्रहकर्ता : 32 पद
​वेटनरी/मेडिकल असिस्टेंट : 27 पद
​कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक : 27 पद

​इतना लगेगा आवेदन फीस

​सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग : ₹100
​झारखंड के एससी और एसटी उम्मीदवार : ₹50
​दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या ज्यादा दिव्यांगता) : कोई फीस नहीं (निशुल्क)
​जरूरी नोट : झारखंड के सामान्य या ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार अगर गलती से भी एससी/एसटी कोटे की कम फीस जमा करते हैं, तो उनका फॉर्म तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। बिना पूरी फीस दिए आवेदन मान्य नहीं होगा।

ऐसे होगा सिलेक्शन

​आयोग यह परीक्षा कंप्यूटर (CBT) या ओएमआर (OMR) शीट पर ले सकता है। परीक्षा दो चरणों में होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Pre) होगी और उसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) देने का मौका मिलेगा।
​कैसे करें अप्लाई: इच्छुक उम्मीदवार तय समय के अंदर JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पढ़ाई, उम्र सीमा और सिलेबस की पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट पर जारी मुख्य विज्ञापन को जरूर देख लें।

Also Read: PF से पैसा निकालना हुआ बेहद आसान: अब UPI, ATM और व्हाट्सएप से तुरंत मिलेगा फंड

Related Articles

Leave a Comment