Home » Chaibasa News : उलीझारी पावरग्रिड से चिमीहातु चौक तक करीब 2.56 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में खुशी

Chaibasa News : उलीझारी पावरग्रिड से चिमीहातु चौक तक करीब 2.56 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में खुशी

मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

by Rajeshwar Pandey
Ulijhari Powergri
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के उलीझारी पावरग्रिड से चिमीहातु चौक तक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा क्रियान्वित डीएमएफटी मद से करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य होगा।
कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया। जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई।

ग्रामीणों ने मंत्री दीपक का गर्मजोशी से स्वागत किया

सड़क बनने की जानकारी पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। वहीं ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री का स्वागत किया।

ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए मंत्री

इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ग्रामीणों संग मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए। मंत्री जी ने कहा कि चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना मेरी प्राथमिकता है। चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जा रहा है। क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है। इन योजनाओं के पूरा होने से इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी जिससे विकास की संभावना बढ़ जाती है और छोटे छोटे रोजगार के अवसर मिलने लगते हैं।

सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने का दिया निर्देश

मालूम हो कि मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान में रखकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मौक़े पर रहें यें उपस्थित

इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मानाराम कुदादा, मंगल सिंह तीयु, राजू सुंडी समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also- Jamshedpur Firing : कदमा गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुंह में गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment