Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पहला मामला 3 मई की रात का है, जब अज्ञात चोर द्वारा एक टेंपो की चोरी कर ली गई थी।
इस संबंध में बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए टेंपो को बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी बागबेड़ा नया बस्ती, रोड नंबर 2 विपिन कुमार महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
मोबाइल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया युवक
वहीं, दूसरे मामले में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। इस संबंध में बागबेड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्उ मांझी टोला निवासी राजू गोराई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा है और लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा।

