
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मधुसूदन पब्लिक स्कूल एवं मधुसूदन उच्च विद्यालय (आसनतलिया, चक्रधरपुर) में सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में ‘अचीवर्स मीट–2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि खुशेंद्र सोनकेशरी (डिप्टी डायरेक्टर, सोशल सिक्योरिटी सेल, कोल्हान चाईबासा) और विद्यालय के चेयरमैन बलराज कुमार हिंदवार ने प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत में एक बेहद आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, चेयरमैन बी.के. हिंदवार ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

प्राचार्यों ने प्रस्तुत किया परीक्षा परिणाम
समारोह के दौरान स्कूल के प्राचार्य के. नागराजू और एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों की घोषणा की और टॉपर विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों की जानकारी साझा की।
टॉपर्स को मिली नकद सम्मान राशि और पुरस्कार
मुख्य अतिथि खुशेंद्र सोनकेशरी ने स्कूल के टॉपर्स, कोल्हान टॉपर्स और विज्ञान संकाय में पूरे झारखंड राज्य में तीसरा स्थान हासिल करने वाले राज महतो को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार भी बांटे गए। राज महतो (12वीं विज्ञान टॉपर) ‘श्याम सुंदर महतो स्मृति पुरस्कार’ के तहत ₹20,000 की राशि। राजा प्रधान (12वीं कला टॉपर)₹10,000 की सम्मान राशि,मरीषा सिन्हा (10वीं टॉपर)₹10,000 की सम्मान राशि ,प्रखर मौली (जेईई-मेन 2026 में 96.25 पर्सेंटाइल) ₹10,000 का विशेष पुरस्कार,प्रेरणा प्रधान ‘सरस्वती देवी स्मृति पुरस्कार’ के तहत ₹5,000।
नीलम कुमारी ‘मंदोदरी देवी स्मृति पुरस्कार’ के तहत ₹5,000,श्रेयसी प्रधान (एमएसएम टॉपर) ₹5,000 का पुरस्कार।
छात्रों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर संघर्ष : मुख्य अतिथि
“सफलता मेहनत और अनुशासन से मिलती है”
छात्रों को प्रेरित करते हुए मुख्य अतिथि खुशेंद्र सोनकेशरी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर संघर्ष से ही हासिल होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।
यह थे शामिल
कार्यक्रम के सफल संचालन में जगदीश जामुदा, के.एल. नारायण, साम्पा घोषाल और तनुजा नायक ने अहम भूमिका निभाई। समारोह के अंत में एमएसएम के उप-प्राचार्य बसंत कुमार महतो ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए मधुसूदन महतो एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह सचिव गणेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती सहित स्कूल के शिक्षक, भारी संख्या में अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

