Home » Jharkhand SIR: घर-घर भरवाएं मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने पार्टी नेताओं को दिए निर्देश

Jharkhand SIR: घर-घर भरवाएं मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने पार्टी नेताओं को दिए निर्देश

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समीक्षा कार्यशाला में नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने एवं अभियान की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जिला कांग्रेस कमेटियां, विधानसभा के प्रभारी, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बीएलए-2 के समन्वय से घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण प्रपत्र भरवाने का अभियान तेज करें । अभियान के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाएं और कार्यों की नियमित ऑनलाइन रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराएं।

यह बातें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने कहीं। वे रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति और मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समीक्षा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का आयोजन रांची के कांग्रेस भवन में किया गया था। पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने एवं

अभियान की नियमित निगरानी पर दिया।

इसमें पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा अभियान की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इसमें झारखंड प्रभारी के. राजू मुख्य अतिथि, जबकि सह-प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विधानसभा में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा, ममता देवी, डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, बंधु तिर्की सहित कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न रहे वंचित

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कार्यकर्ताओं को सीधा टास्क दिया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर उतरकर काम करना होगा। जिला कमेटियों और बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए-2) को मिलकर घर-घर जाना चाहिए और लोगों के वोटर फॉर्म भरवाने चाहिए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि अगर काम में कोई दिक्कत आए, तो स्थानीय प्रशासन की मदद लें और अपनी पूरी रिपोर्ट हर दिन प्रदेश नेतृत्व को ऑनलाइन भेजें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिया कि हर महीने की 15 तारीख को ग्राम पंचायत स्तर पर इस अभियान की समीक्षा बैठक जरूर करें।
​वहीं, सह-प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद ने कहा कि जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा।

आम लोगों को बिल्कुल सरल भाषा में समझाएं

​विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि इस अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत पर टिकी है। वहीं, उपनेता राजेश कच्छप ने एक व्यावहारिक सुझाव देते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण की जानकारी आम लोगों को बिल्कुल सरल भाषा में समझाई जाए, ताकि वे आसानी से अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकें।

​इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा, ममता देवी, और वरिष्ठ नेता डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, बंधु तिर्की समेत भारी संख्या में विधायक, जिला अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया।

Read Also: Ram Mandir Donation Case : चढ़ावा विवाद पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की सफाई, बोले- खर्च के लिए मेरे हस्ताक्षर जरूरी नहीं थे 

 

Related Articles

Leave a Comment