Home » Dasham Falls Murder Case : दशमफॉल हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवती की हत्या, खूंटी से आरोपी गिरफ्तार

Dasham Falls Murder Case : दशमफॉल हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में 18 वर्षीय युवती की हत्या, खूंटी से आरोपी गिरफ्तार

Dasham Falls Murder Case : हत्या के बाद आरोपित शव को रांची के दशमफॉल इलाके में ले गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से वहां फेंककर फरार हो गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Dasham Falls Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशमफॉल में 23 जून को मिली अज्ञात युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्रामीण पुलिस की जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या के चलते युवती की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने खूंटी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने रविवार को बताया कि 23 जून को दशमफॉल क्षेत्र से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डाटा और अन्य सुरागों के आधार पर मृतका की पहचान खूंटी जिले के बरिगड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय हिस्सी कुमारी के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का परिचय चेतन मुंडा (18) से था। पुलिस के अनुसार चेतन ने हिस्सी कुमारी को किसी दूसरे युवक के साथ देखा, जिससे वह ईर्ष्या और गुस्से में आ गया। इसी विवाद के दौरान उसने युवती की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपित शव को रांची के दशमफॉल इलाके में ले गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से वहां फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चेतन मुंडा को खूंटी से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और आरोपित का मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस हत्याकांड का खुलासा किया गया है। जांच पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

रांची दशमफॉल हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, खूंटी से आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किए।

Read Also: Jharkhand SIR: घर-घर भरवाएं मतदाता पुनरीक्षण फॉर्म, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के.राजू ने पार्टी नेताओं को दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Comment