Home » Deoghar News : एम्स देवघर में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह, ठहरने की मिलेगी बेहतर सुविधा

Deoghar News : एम्स देवघर में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह, ठहरने की मिलेगी बेहतर सुविधा

Deoghar News : प्रस्तावित विश्राम गृह में 100 लोगों की क्षमता वाला डॉरमेट्री, 20 आवासीय कमरे और भोजन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
AIIMS Deoghar Rest House
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar : एम्स देवघर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों को जल्द ही ठहरने की बेहतर सुविधा मिलने वाली है। मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए एम्स परिसर में अत्याधुनिक विश्राम गृह का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत के लिए रविवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एम्स देवघर में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को ठहरने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस विश्राम गृह की योजना बनाई गई है।

प्रस्तावित विश्राम गृह में 100 लोगों की क्षमता वाला डॉरमेट्री, 20 आवासीय कमरे और भोजन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य मरीजों के परिजनों को कम खर्च में सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है।

इस परियोजना के निर्माण की पूरी लागत सेवादान आरोग्य फाउंडेशन अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत वहन करेगा।

एम्स पहुंचे मरीजों के परिजनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से अस्पताल परिसर में ऐसे विश्राम गृह की जरूरत महसूस की जा रही थी। उनका कहना है कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को रात में ठहरने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विश्राम गृह बनने के बाद हजारों मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी और इलाज के दौरान उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Read Also: Deoghar News : बिहार सड़क हादसा : कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, देवघर के नवदंपति समेत 3 की मौत

Related Articles

Leave a Comment