Home » Jamshedpur News: जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच

Jamshedpur News: जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा के शास्त्रीनगर स्थित जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार से सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए फुटबॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। शहीद निर्मल सेवा सदन की ओर से संचालित इस अकादमी का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाता है। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अकादमी में अनुभवी फुटबॉल कोच इफ्तिखार आलम खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम के दौरान शहीद निर्मल सेवा सदन के महासचिव जी.के. बोस ने बताया कि जॉगर्स पार्क स्पोर्ट्स अकादमी का लक्ष्य स्थानीय प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अकादमी के माध्यम से फुटबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों का भी प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल सके।

कार्यक्रम में रेहाना असलम मलिक, प्रो. असलम मलिक, अनिमा बोस, नायमा हुसैन, सुनीता देवी और रितम बोस सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, निर्मल कॉलोनी और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

Read also –Jamshedpur News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तिहार, अदालत में पेश नहीं होने पर होगी कुर्की

Related Articles

Leave a Comment