Home » Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की 285571 महिलाओं के खाते में भेजे गए 71 करोड़ 25 लाख रुपए

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की 285571 महिलाओं के खाते में भेजे गए 71 करोड़ 25 लाख रुपए

मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों के खातों में मई तक की राशि भेजी गई, जून की किस्त जल्द मिलेगी

by Mujtaba Haider Rizvi
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सम्मान राशि और पेंशन राशि का भुगतान किया है। प्रशासन ने बताया कि सभी योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि पात्र लोगों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती रहे।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के 2,85,571 लाभुकों के बैंक खातों में मई माह तक की 71 करोड़ 25 लाख रुपए की सम्मान राशि भेज दी गई है। वहीं जून माह की राशि जारी करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही संबंधित लाभुकों के खातों में राशि पहुंच जाएगी।

सर्वजन पेंशन योजना के तहत जिले के 2,48,123 लाभुकों को मई माह तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। इनमें राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,76,006, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 6,067, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के 46,936, इंटरनली डिस्प्लेस्ड पेंशन स्कीम के 828, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 18,279 तथा थर्ड जेंडर पेंशन योजना के 7 लाभुक शामिल हैं। जून माह की पेंशन राशि जारी करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

इसके अलावा केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के तहत जिले के 44,002 लाभुकों को मार्च माह तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 35,625, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के 524 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7,853 लाभुक शामिल हैं।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं की आगामी किस्तों के भुगतान के लिए आवंटन मिलना बाकी है। आवंटन प्राप्त होते ही शेष महीनों की पेंशन राशि भी डीबीटी के माध्यम से पात्र लाभुकों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

Read also Jamshedpur News: जमशेदपुर में 275 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

Related Articles

Leave a Comment