Home » Jamshedpur Police Encounter : मानगो में हुई पुलिस मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सब्बे के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

Jamshedpur Police Encounter : मानगो में हुई पुलिस मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सब्बे के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur half encounter
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी एसपी ने बताया कि बुधवार 8 जुलाई की रात मानगो के मुंशी मोहल्ला स्थित मजार गली के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे के अलावा आफताब और सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए तीनों आरोपियों को मानगो रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट क्षेत्र में ले जाया गया। उनकी निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल और एक खाली पिस्टल बरामद की गई।

इसी दौरान मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि उसने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सब-इंस्पेक्टर संजय द्वारा चलाई गई गोली सब्बे के पैर में लगी।

घायल आरोपी को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के हमलावर रवैये से पुलिसकर्मियों की जान को गंभीर खतरा था, इसलिए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करना आवश्यक हो गया।

Jamshedpur Police Encounter

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, यहीं हुआ है एनकाउंटर

पुलिस ने बताया कि राहुल बच्चा हत्याकांड की जांच जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियारों की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Read Also- Jamshedpur Police Encounter : मानगो में हुई पुलिस मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सब्बे के पैर में लगी गोली, हथियार बरामद

Related Articles

Leave a Comment