Home » Sonua News : सोनुवा में बिजली संकट गहराया, व्यवस्था न सुधरने पर भाजपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sonua News : सोनुवा में बिजली संकट गहराया, व्यवस्था न सुधरने पर भाजपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

by Rajeshwar Pandey
Sonua News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सोनुवा प्रखंड में लगातार बिगड़ती बिजली आपूर्ति को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। इसी सिलसिले में सोनुवा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने ग्रामीणों की बिजली से जुड़ी गंभीर समस्याओं को सुना और विभाग की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया।

शाम ढलते ही गुल हो जाती है बत्ती

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पिछले जून से ही पूरा सोनुवा प्रखंड बिजली विभाग की घोर लापरवाही का दंश झेल रहा है। विभाग की ‘आंखमिचौली’ इस कदर बढ़ गई है कि रोजाना शाम के ठीक 7 बजते ही बिजली काट दी जाती है। इस अघोषित बिजली कटौती के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट हो रहा है, और मरीजों व किसानों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन फीडरों में सबसे बुरा हाल

जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि सोनुवा टोपोटोलो ग्रिड के तहत आने वाले चार मुख्य फीडर टाउन फीडर, बारी फीडर, लोको फीडर और गोलमुंडा फीडर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इन सभी क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली काटना विभाग की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

एसडीओ कार्यालय घेराव और चक्का जाम की चेतावनी

बिजली विभाग के रवैये से नाराज पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में विभाग को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सोनुवा प्रखंड की विद्युत व्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं किया गया, तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। बहुत जल्द विद्युत अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और उग्र चक्का जाम आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग के आला अधिकारियों की होगी।
बैठक में मौजूद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक ने भी साफ किया कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Read Also- Jamshedpur News : टाटा स्टील इंडिया का क्रूड स्टील प्रोडक्शन 5.82 मिलियन टन था और डिलीवरी 5.17 मिलियन टन

Related Articles

Leave a Comment