Home » Secretariat Service : 12 जुलाई को सचिवालय सेवा संघ की आम सभा, सेवा-संबंधी मुद्दों और संगठन की रणनीति पर होगा मंथन

Secretariat Service : 12 जुलाई को सचिवालय सेवा संघ की आम सभा, सेवा-संबंधी मुद्दों और संगठन की रणनीति पर होगा मंथन

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सचिवालय सेवा संघ की आम सभा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को पशुपालन भवन, हटिया, रांची में आयोजित होगी। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, आगामी कार्यक्रमों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न सेवा-संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, आम सभा में विभागीय कैडर पुनर्गठन, पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी, वेतन एवं सेवा शर्तों से जुड़े लंबित मामलों, स्थानांतरण नीति, कर्मचारियों की कार्यस्थितियों में सुधार तथा सरकार के समक्ष उठाई जाने वाली मांगों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और भविष्य के आंदोलन अथवा कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

संघ का कहना है कि वह कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सरकार के समक्ष रखता रहा है।
आम सभा में पारित प्रस्तावों के आधार पर सरकार को मांगपत्र सौंपने सहित आगे की रणनीति तय की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Comment