Home » Jamshedpur news : टिस्को मिल्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का बड़ा फैसला: सदस्यों को मिलेगा रिकॉर्ड 4,200 लाभांश

Jamshedpur news : टिस्को मिल्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का बड़ा फैसला: सदस्यों को मिलेगा रिकॉर्ड 4,200 लाभांश

लोन सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 की गई, 25 वर्ष पूरे करने वाले सदस्यों का सम्मान 

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दि टिस्को मिल्स कंबाइंड को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने अपने सदस्यों को बड़ी सौगात देते हुए इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक ₹4,200 का लाभांश देने की घोषणा की है। इसके साथ ही टाटा स्टील के स्टील ग्रेड, एनएस ग्रेड, टीएसडीपीएल और जेसीएपीसीपीएल से जुड़े सदस्यों के लिए अधिकतम ऋण सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 कर दी गई है।
यह घोषणा शनिवार को आयोजित सोसाइटी की 83वीं वार्षिक आमसभा (एजीएम) में चेयरमैन विनीत कुमार शाह ने की। उन्होंने कहा कि सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए लाभांश और ऋण सुविधा दोनों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।
एजीएम में वाइस चेयरमैन सुनील कुमार सिंह, दीबा अहमद, सचिव राजेश कुमार चक्रवर्ती तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य को 250 मूल्य का स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) और 300 मूल्य का स्वीट कूपन प्रदान किया जाएगा
सभा के दौरान सोसाइटी की 25 वर्ष की सदस्यता पूरी करने वाले पांच सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक मिनट का मौन रखकर की गई।
आमसभा में प्रस्तुत वार्षिक प्रतिवेदन में बताया गया कि बीते वित्तीय वर्ष के दौरान सोसाइटी की आर्थिक स्थिति, निवेश और अंशपूंजी (शेयर कैपिटल) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो संस्था की वित्तीय मजबूती का संकेत है।
बैठक में प्रबंधन समिति के सदस्य राजन पांडेय, विपुल कुमार सिंह, मुक्तिकांत मोहंती, नितेश कुमार और संतोष कुमार मोहंती सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कुंतला बंदोपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
सोसाइटी के प्रमुख निर्णय
सदस्यों को रिकॉर्ड 4,200 का लाभांश।
अधिकतम ऋण सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000।
प्रत्येक सदस्य को 250 का मोमेंटो और 300 का स्वीट कूपन।
25 वर्ष की सदस्यता पूरी करने वाले पांच सदस्यों का सम्मान।
वित्तीय स्थिति, निवेश और अंशपूंजी में वृद्धि का दावा।

Related Articles

Leave a Comment