Home » West Singhbhum News : तांतनगर में बाइक सवार बदमाशों ने फेरीवाले से 12 हजार लूटे, कट्टा दिखाकर दी धमकी, सुरलू पुलिया के पास हुई घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

West Singhbhum News : तांतनगर में बाइक सवार बदमाशों ने फेरीवाले से 12 हजार लूटे, कट्टा दिखाकर दी धमकी, सुरलू पुलिया के पास हुई घटना, पुलिस ने शुरू की जांच

by Rajeshwar Pandey
Khunti Gold Loot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक फेरीवाले को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने (कट्टा) पिस्टल का भय दिखाकर पीड़ित से 12 हजार रुपये नकद छीन लिए और फरार हो गए।

चलती बाइक से गिराकर लूटी नकदी

जानकारी के अनुसार, चाईबासा निवासी 32 वर्ष बिलाल अंसारी तांतनगर और मंझारी प्रखंड के गांवों में दुकानों तक सामान पहुंचाने और अखबार वितरण का काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे काम निपटाकर वे बाइक से घर लौट रहे थे। सुरलू नदी के पास स्थित पुलिया के समीप पीछे से नीले रंग की बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे ओवरटेक कर रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने बिलाल को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया। एक अपराधी ने सिर पर पिस्टल तान दी, वहीं दूसरे ने उसकी जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। लूट के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए सुरलू गांव की तरफ भाग निकले।

ओपी में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद किसी तरह बिलाल चाईबासा पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। शनिवार को वे तांतनगर ओपी पहुंचे और लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुमार कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also- Chakradharpur Human Trafficking : चक्रधरपुर मानव तस्करी कांड : पुलिस ने 3 और लोगों को दबोचा, कुल 5 आरोपी जेल भेजे गए

Related Articles

Leave a Comment