Home » Giridih News : काम से लौट रहे मजदूर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

Giridih News : काम से लौट रहे मजदूर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत

अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि मजदूर को क्यों गोली मारी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamtara firing news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में बिरनी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक मजदूर नंदकिशोर माली को गोली मार दी है। इससे मजदूर घायल हो गया है। मजदूर को बिरनी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां से उसे गिरिडीह के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि मजदूर को क्यों गोली मारी गई। घायल मजदूर बिरनी थाना क्षेत्र के पुरना नगर का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि गोली मजदूर के कमर में फंसी हुई है। घटना बुधवार देर रात की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल मजदूर के परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि मजदूर पर फायरिंग करने वाले कौन लोग हैं। सीडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles