
Jamshedpur : शहर की धार्मिक संस्था ओम कांवरिया सेवा संघ सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए देवघर कांवरिया पथ में सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में शिविर 29 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक यह शिविर लगेगा। शिविर सेवा देने के लिए 32 वोलेंटियर दिन रात लगे हुए हैं। वहीं अलग अलग शहरों के दर्जन भर वोलेंटियर शिविर पर पहुंचेंगे। शिविर का उद्घाटन 29 जुलाई बुधवार को संघ के अध्यक्ष अमरेश प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं संरक्षक आरपी सिंह, धनंजय सिंह, संजय मिश्रा, चंचल लकड़ा, सत्येंद्र कुमार सिंह, एमबी राव, बिहार से आए शिव भक्त कृष्ण मोहन सिंह, संजय सिंह, चंद्रभूषण सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस कुमार एवं संस्था से जुड़े अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पंडाल का उद्घाटन आर बी चौधरी सी सी एल रामगढ़ से सेवानिवृत जनरल मैनेजर एवं चाईबासा के सेवानिवृत्ति डीएफओ आरपी सिंह के द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। इसमें अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
हमेशा की तरह या संस्था आज से विधिवत, सुचारू रूप से निशुल्क सेवा कांवरियों को देने के प्रति प्रतिबद्ध है। अतः आप सभी कांवरियों से संस्था के ओम कांवरिया सेवा संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी की तरफ से अनुरोध है कि आप लोग शिविर में एक बार आकर सेवा करने का मौका दें एवं हम लोग को हमेशा की भांति अनुग्रहित करें।
सेवा शिविर में यह रहेगी व्यवस्था
शिविर में इस वर्ष भी शिवभक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शिवभक्तों के लिए नहाने, खाने, शौचालय, भोजन, नाश्ता और मसाज की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक सुबह और शाम को पूजा और आरती होगी। शिविर में भक्तों की थकान दूर करने के लिए मशीनों से फुट, हेड और बाॅडी मसाज दिया जाएगा। गर्म पानी की व्यवस्था रहेगी।इसके साथ ही सुबह और शाम नाश्ता के साथ भोजन दिया जाएगा। पूरी, सब्जी, हलवा, फल, साबुनदाना, खीर का वितरण होगा। मोबाइल चार्जर की व्यवस्था रहेगी। भक्तों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी।

