Home » Chaibasa News : रूंघीकोचा पंचायत में मलेरिया से बुजुर्ग की मौत, इलाके में बढ़ी चिंता

Chaibasa News : रूंघीकोचा पंचायत में मलेरिया से बुजुर्ग की मौत, इलाके में बढ़ी चिंता

झोलाछाप से कराया था इलाज, पिछले हफ्ते पहाड़डीहा में दो बच्चियों की भी बीमारी से गई थी जान

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा सीएचसी से जुड़े आनंदपुर प्रखंड की रूंघीकोचा पंचायत के गुंडीउली गांव में कथित तौर पर मलेरिया से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभु सहाय जोजो, 80 वर्ष के रूप में हुई है। उनके निधन से परिवार में मातम पसरा है।

झोलाछाप से कराया था इलाज

मृतक के बेटे गब्रियल जोजो ने बताया कि पिता का इलाज एक स्थानीय चिकित्सक से चल रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ी तो उन्हें जांच के लिए एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहां किट से जांच में मलेरिया पॉजिटिव निकला। इसके बाद दवा शुरू की गई।

परिजनों के अनुसार दवा चलने के बावजूद सोमवार को प्रभु सहाय जोजो की हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई और घर पर ही उनकी मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हैं दो बच्चियों की मौत

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह इसी पंचायत के पहाड़डीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के क्षेत्र में बीमारी के चलते दो बच्चियों की भी असमय मौत हो गई थी। उस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों की जांच शुरू की थी। साथ ही हेल्थ सब सेंटर रूंघीकोचा के दो कर्मियों को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। लगातार हो रही मौतों के बाद गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं और मलेरिया रोकथाम को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Read Also Chaibasa News : बिंजय नदी के किनारे मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी

Related Articles

Leave a Comment