Jamshedpur: आजादनगर थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कफ सिरप की 27 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने की। इस मामले में गिरफ्तार एक युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि आजादनगर थाना क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में छापेमारी दल मौके पर पहुंचा और बताए गए हुलिए के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा।
पूछताछ में पता चला एक आरोपी इमरान खान उर्फ विक्की है। वह आजाद नगर के चेपापुल का रहने वाला है। दूसरा पकड़ा गया आरोपी किशोर है। दोनों के पास से प्रतिबंधित विंसेरेक्स कफ सिरप बरामद की गई है। इसे पुलिस ने विधिवत जप्त किया है।
आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। आरोपी के खिलाफ आजाद नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

