Home » दुमका : पत्नी के प्रेमी ने घर में घुसकर पति पर किया फरसा वार

दुमका : पत्नी के प्रेमी ने घर में घुसकर पति पर किया फरसा वार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : पहली पत्नी के प्रेमी ने घर में घुसकर रोहित दास की हत्या करने के नियत से फरसा से प्रहार कर घायल कर दिया। पत्नी कुसुमी देवी पति को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल आई तो आरोपित ने उसकी पहले पिटाई की और फिर टांगी से हमला करने का प्रयास किया। गार्ड ने आरोपित राहुल को पकड़कर पीटा। पकड़ में आने के बाद वह टांगी छोड़कर भाग निकलने में कामायाब रहा। वहीं रोहित को बचाने का प्रयास में उसकी मां सुनीता देवी को भी राहुल ने फरसा मार घायल कर दिया। घटना नगर थाना के शिवपहाड़ गांधी नगर में शनिवार की शाम करीब तीन बजे की है। हमले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच पीड़ित परिवार को ही डांटने के बाद बिना जांच के ही लौट गई। घायल रोहित और राहुल की मां का अस्पताल में इलाजरत है।

Related Articles